जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की झारखंड प्रदेश इकाई का सभापति (चेयरमैन) मनोनीत किया गया है. झारखंड के महामहिम राज्यपाल सह भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की झारखंड साखा के अध्यक्ष संतोष कुमार गंगवार के अनुमोदन से हुए इस मनोनयन के संबंध में राज्यपाल सचिविलय से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)

राज्यपाल सचिवालय से जारी अधिसूचना (संख्या – आइआरएस–02/2025 (खंड-1)-2300/ रा स, रांची, दिनांक 21.08.2025) में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिजय कुमार सिंह के रेड क्रॉस सोसाइटी के रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड राज्य शाखा के सभापति के रूप में मनोनयन के साथ ही हजारीबाग जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह को उप सभापति (वाइस चेयरमैन) के रूप में मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उधर बिजय कुमार सिंह ने झारखंड राज्य शाखा के सभापति के रूप में मनोनयन को एक बड़ी जिम्मेवारी बताते हुए कहा है कि महामहिम राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार एवं राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखाओं के विश्वास को सौंपा है और सभी के सहयोग से रेड क्रॉस की झारखंड राज्य शाखा को राष्ट्रीय फलक पर मानवता की सेवा से पहचान दिलाने के एकमेव संकल्प के साथ कार्य करना है. उन्होंने सभी जिला शाखाओं के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की है.











