जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में हुई छात्र की मौत के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है. कॉलेज की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रियंका सिंघल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022-2023 के छात्र दिव्यांशु पांडेय का निधन होना दुखद है. 22 अगस्त को उक्त छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की. उसको तत्काल टाटा मुख्य हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया.(नीचे भी पढ़े)
टीएमएच में उनको इलाज के लिए शाम 7 बजे भर्ती कराया गया. इसके बाद 21 और 22 अगस्त की मध्य रात्रि 1.30 बजे उनका निधन हो गया. इसके बाद उनके भाई शुभ्रांशु पांडेय को शव सौंपा गया. उन्होंने ताया है कि इस घटना ने सबको झकझोरकर रख दिया है. उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे लोग पूरे परिवार के साथ खड़े है और उनके प्रति संवेदना प्रकट करते है. उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच में कॉलेज की ओर से सहयोग किया जा रहा है. जहर खाकर उन्होंने आत्महत्या की थी.











