जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का जमशेदपुर आगमन हुआ. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इसके अलावा सांसद तारिक अनवर भी शहर पहुंचे. इंटक के इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन की दो दिवसीय अहम बैठक में शामिल होने के लिए ये नेता यहां आये है. उनका यहां आने पर भव्य स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने उनका अभिनंदन किया. सोनारी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर श्री चौधरी ने यहां के हालात की जानकारी दी. इसके अलावा कई सारी नयी जानकारी दी गयी है. इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष की तारीफ की और कहा कि यूनियन का संचालन वे काफी बेहतर तरीके से कर रहे है. मौजूदा हालात के अनुसार यह काम किया जा रहा है.



