जमशेदपुर : रांची में मंगलवार को आगामी 19 से 21 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय डिफेंस एक्स्पो ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 के लोगो का समारोह पूर्वक अनावरण हुआ. समारोह में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहे. इस समारोह में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल भी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में शामिल हुआ. चैंबर अध्यक्ष ने समारोह को संबोधित भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने संबोधन में चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के विशेष प्रयास से आयोजित होने जा रहा डिफेंस एक्स्पो झारखंड, विशेष रूप से कोल्हान एवं जमशेदपुर के व्यवसायियों एवं उद्यमियों के लिए विशेष अवसर है. इस आयोजन से अभी तक डिफेंस के लिए विदेशों से आयात होनेवाले उत्पादों का भारत में निर्माण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं देश की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में इतने सारे उद्योग स्थित हैं जो डिफेंस के उत्पाद बनाने में सक्षम हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर होगा. हम व्यवसायियों को इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठाना चाहिए. हम रक्षा मंत्रालय को क्या-क्या उत्पाद मुहैया करा सकते हैं इस पर चिंतन मनन करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान एवं जमषेदपुर से अधिक से अधिक व्यापारी उद्यमी रांची में आगामी सितंबर में होने वाले डिफेंस एक्सपो में जाकर यह सुनिश्चित करें कि रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अथक प्रयास से झारखण्ड रांची में आयोजित होनेवाले इस अवसर का लाभ उठाएं. इस एक्स्पो के माध्यम से झारखण्ड, विशेषकर कोल्हान और जमशेदपुर के व्यवसायी उद्यमी को यह तय करना है कि कैसे हमलोग तीव्रता से रक्षा मंत्रलाय से संबंधित सामानों का उत्पादन करें और देष और झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान कर सकें. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के साथ उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, सचिव बिनोद शर्मा आदि भी उपस्थित थे.



