जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, अध्यक्ष पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के अगुवाई मे पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सर्वांगीण विकास सह कॉलेज के सरकारी अनुदान जल्द से जल्द उपलब्ध कराने, कॉलेज की आधारभुत संगरचना के विकास हेतु उच्च शिक्षा अभियान के तहत स्थाई संबंद प्राप्त तथा नैक “बी” ग्रेड प्राप्त कॉलेज को पांच करोड़ रुपये तक की राशि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से उपलब्ध करने का प्रावधान है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत विधायक ने कॉलेज के प्रतिनिधि मंडल मे शामिल सचिव चंद्रशेखर टुडू, प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, उप प्राचार्ज विश्वनाथ महतो, टेक्निकल सेल के विश्वजीत महतो को लेकर रांची विधानसभा मे सत्र के दौरान प्रथम अंतराल के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में भेट कर मेमोरेंडम सौपा गया. इसमें मंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है. जिसमें इस विषय पर बहुत जल्द ही कार्रवाई होगी. इस सुकृत्य हेतु कॉलेज परिवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं माननीय विधायक मंगल कालिंदी जी को हार्दिक आभार व्यक्त किया है.














