चाकुलिया: बुधवार को माझी बाबा के एक प्रतिनिधि मंडल दिशोम पारगना चन्द्रमोहन मांडी के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ नवीन पूरती के नाम ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव के गैर पारम्परिक चुनावी ग्राम प्रधान व्यवस्था को निरस्त किया जाए. इस संबंध में गांव निवासी चन्द्र किस्कू ने कहा कि वे सालों से गंगा गांव के सभी समाजिक कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन कर रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
उनके नेतृत्व में गांव व समाज में शांति एवं सुशासन व्यवस्था बहाल है. 15 अप्रैल को गंगा गांव के ग्रामसभा के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया कि गैर पारम्परिक चुनावी ग्राम प्रधान व्यवस्था को निरस्त करते हुए पारम्परिक मान्यता प्राप्त माझी बाबा चन्द्र किस्कू को सरकारी कार्य में मान्यता दी जाए. इस मौके पर चाकुलिया तरफ परगाना बाबा परमेश्वर मांडी, माझी बाबा चुन्काई किस्कू, मंगल मुर्मू, पारानीक बाबा भागवत टुडू, चुनुराम किस्कू, जादू हेम्ब्रम, दुबराज मुर्मू, राम किस्कू, फागू किस्कू, संजीत मुर्मू, बबलू मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, सनत मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.







