• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur environment national level meeting : जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन. जलपुरुष राजेंद्र सिंह, सरयू राय आयोजन समिति के संरक्षक, देश के कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देश भर के पर्यावरणविद, खास कर नदी और पर्वतों के लिए काम करने वाले लोगों का जुटान होगा. सेमिनार में पर्वत एवं नदियों की स्थिति, उनके भविष्य और उनके संरक्षण पर विशद चर्चा की जाएगी. तरुण भारत संघ और युगांतर भारती इसके मुख्य आयोजक हैं. इसके अलावा आयोजन में आईआईटी (आईएसएम, धनबाद), जल बिरोदरी, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और मिशन वाई भी शामिल हैं. कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में होगा. 22 मई को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा और शाम 6 बजे संपन्न होगा. 23 मई को भी सुबह 9 बजे से सेमिनार प्रारंभ होगा और दोपहर ढाई बजे संपन्न होगा. इस राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार के कुशल संचालन के लिए आयोजन समिति बनाई गई है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इस समिति के संरक्षक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जलपुरुष राजेंद्र सिंह शामिल हैं. कार्यक्रम समिति के संयोजक लब्ध प्रतिष्ठित पर्यावरणविद दिनेश मिश्र बनाए गए हैं जबकि सह संयोजक अंशुल शरण हैं. मनोज कुमार सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं. आयोजन समिति के सदस्यों में प्रो. अमर कुमार सिंह, बंदे शंकर सिंह, मुकुल मिश्रा, शिवपूजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राम नारायण शर्मा, सुर रंजन राय, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, अजय सिन्हा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, रमेश कुंवर, निर्मल सिंह तथा पप्पू सिंह शामिल हैं. कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए कार्यक्रम विभाग, निबंधन विभाग, आवास विभाग, भोजन आपूर्ति विभाग, यातायात विभाग, कार्यक्रम स्थल साज-सज्जा विभाग, आमंत्रण विभाग, प्रचार-प्रसार विभाग, मीडिया समन्वय विभाग, अतिथि सत्कार विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यालय (प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, मोमेंटो, अंगवस्त्र आदि), सांस्कृतिक विभाग और फोटो एवं वीडियोग्राफी विभाग सृजित किये गए हैं. बुधवार को बिष्टुपुर में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और जाने-माने पर्यावरणविद सरयू राय ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार में जलपुरुष राजेंद्र सिंह शिरकत करेंगे. आजादी के इतने साल बाद भी पहाड़ों के संरक्षण के लिए कोई कानून नहीं बना. वन विभाग ने कुछ कानून बनाए लेकिन वह मूलतः पहाड़ों के लिए नहीं हैं. नदियों के बारे में भी कोई कानून नहीं है. सिंचाई विभाग ने कुछ कानून बनाए लेकिन वो भी नदी केंद्रित नहीं है. (नीचे भी पढ़े)

नदी और पहाड़, दोनों के लिए कानून बनना चाहिए. जो इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वो सभी इस सेमिनार में आएंगे और अपना नजरिया बताएंगे. कानून कैसा होना चाहिए, इस संबंध में एक ड्राफ्ट की तैयारी पर काम चल रहा है. यह ड्राफ्ट नदी और पहाड़, दोनों के बारे में तैयार हो रहा है. कोशिश यही है कि एक ऐसा प्रारुप बनाया जाए, जिसे भारत सरकार के समक्ष रखा जा सके. अगर भारत सरकार को प्रारुप पसंद आता है, वह कानून बन जाता है तो हमारे पहाड़ बच जाएंगे, नदियां बच जाएंगी. ये आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा. सरयू राय ने 2006 का प्रसंग याद करते हुए कहा कि युगांतर भारती के बैनर तले जब वह स्वर्णरेखा के पानी के नमूने जमा कर रहे थे तो बहुतेरे लोग मजाक उड़ाते थे. लोग कहते थे कि क्या कर रहे हैं. आज का वक्त देखें. आज सबसे बड़ी चिंता स्वर्णरेखा के हेल्थ को लेकर है. स्वर्णरेखा नदी के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई जिससे मछलियां मर रही हैं. इसी प्रकार जब आने वाले दिनों में पहाड़ों की चर्चा होगी तो लोग महसूस करेंगे कि हमारे जलवायु को नियंत्रित करने वाले पहाड़ ही हैं. श्री राय ने कहा कि हालिया दिनों में अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि जो 100 मीटर से ऊंचा होगा, उसे ही पहाड़ माना जाएगा. चूंकि अब तक पहाड़ की परिभाषा नहीं दी गई, ना ही औसत पहाड़ 100 मीटर के होते हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ को ही पहाड़ माना. लेकिन इस फैसले पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं और सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. उसने एक अध्ययन कमेटी गठित कर दी है. यह कमेटी रिपोर्ट देगी. पहाड़ और नदी को कैसे सुरक्षित रखेंगे, इसके लिए एक ठोस कानून बनना जरूरी है.(नीचे भी पढ़े)

यही इस सेमिनार का उद्देश्य है. इसके पूर्व जाने माने पर्यावरणविद दिनेश मिश्र ने कहा कि पहाड़ हैं तो पर दिखते नहीं. हमें तथ्यों के साथ अपनी बात सरकार तक पहुंचानी है. इसके लिए दस्तावेज तैयार किया जाएगा.यह हिंदी और अंग्रेजी में होगा. हम लोग सामूहिक तौर पर प्रशासन पर दबाव बनाएंगे. इसके पूर्व सुधीर सिंह ने विषय प्रवेश कराया. मनोज कुमार सिंह ने सेमिनार के बारे में और आयोजन समिति के बारे में जानकारी दी. आभार प्रदर्शन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने किया. इस मौके पर आशुतोष राय, अमरनाथ सिंह, प्रतिभा रानी मिश्रा, पवन सिंह, रवि ठाकुर, मंजू सिंह, विनोद सिंह, प्रवीण सिंह, शेषनाथ पाठक, संजीव मुखर्जी, देव कुमार, सुखदेव सिंह, पिंटू सिंह, तारक मुखर्जी, रणजीत प्रसाद, गोल्डन पांडेय, अतुल सिंह, नवनीत सिंह, नीरु सिंह, विकास साहनी, अजय कुमार, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, सन्नी सिंह, संजय सिंह, बंदे शंकर सिंह, अनिल राय, विनीता साह, उषा यादव, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post
jamshedpur good news : टाटानगर से जयपुर की सीधी ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी, सांसद को दी गयी जानकारी, लोगों की बहुप्रतीक्षित डिमांड पूरी

jamshedpur good news : टाटानगर से जयपुर की सीधी ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी, सांसद को दी गयी जानकारी, लोगों की बहुप्रतीक्षित डिमांड पूरी

Jamshedpur rural census survey protest : जनगणना का सर्वे जमशेदपुर में कराने का पोटका के शिक्षकों ने भी किया विरोध, उपायुक्त से शिक्षकों को पोषक क्षेत्र में सर्वे कराने की रखी मांग

Jamshedpur rural census survey protest : जनगणना का सर्वे जमशेदपुर में कराने का पोटका के शिक्षकों ने भी किया विरोध, उपायुक्त से शिक्षकों को पोषक क्षेत्र में सर्वे कराने की रखी मांग

jharkhand tobacco banned : झारखंड में तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लागू किया फैसला

jharkhand tobacco banned : झारखंड में तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लागू किया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News