जादूगोड़ा : जनगणना का सर्वे जमशेदपुर में कराए जाने का पोटका के शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रदर्शन कर विरोध जताया. इधर शिक्षक मदन मोहन सीट ने उपायुक्त से शिक्षकों को पोषक क्षेत्र में सर्वे कराने की मांग उठाई है एवं ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वे सर्वे का विरोध नहीं कर रहे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में भी इसी तरह की जिम्मेदारी मिली थी, जहां शिक्षकों को अपने पोषण क्षेत्र में कार्य करने की जिम्मेदारी मिली थी. इस बार जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षकों को जमशेदपुर में जनगणना सर्वे का जिम्मा सौंपा गया है, यह अन्याय पूर्ण फैसला है. शिक्षक गर्मी के मौसम में अपने घर से 50 किलोमीटर दूर जमशेदपुर जाकर सर्वे नहीं कर पाएंगे. उपायुक्त के इस फैसले विचार करने की जरूरत है, अन्यथा शिक्षक आंदोलन करने की विवश होंगे.







