जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (निदेशक मंडल) की बैठक 15 मई को बुलायी गयी है. इसमें कई अहम फैसले लिये जायेंगे. 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष का समेकित रिजल्ट जारी किया जायेगा. डिविडेंड की भी घोषणा की जायेगी. बैठक में ऑडिट और अनऑडिट फाइनांसियल स्टेटमेंट भी पेश किये जायेंगे. टाटा स्टील ने इसकी अधिकारिक जानकारी बीएसइ और एनएसइ को दी है. टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी और चीफ लीगल ऑफिसर पार्वथीसम कंचिनाधम ने गुरुवार को यह जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
बोर्ड मीटिंग पर शेयरधारकों के अलावा कर्मचारियों की भी नजर है, क्योंकि इसके आधार पर ही कंपनी के कर्मचारियों का बोनस तय किया जाता है. इसके अलावा कंपनी के डिविडेंड से शेयरधारकों को भी लाभ होता है. पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था. टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में कंपनी के शेयरधारकों को एक रुपये मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3.60 रुपये (360 फीसदी) का डिविडेंड देने की सिफारिश की थी, जिससे शेयरधारकों को काफी लाभ हुआ था. कंपनी के शेयरधारकों को भी इस बैठक में बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है.







