जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण (पूर्वी सिंहभूम जिला) कमेटी का विस्तार किया गया है. जिला अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ सत्या तिवारी ने कमेटी का गठन किया है. इसके तहत उपाध्यक्ष के पद पर विश्वनाथ बेहरा, रोहित सिंह परमार, ज्योत्सनामयी बेरा, गीता मुर्मू, राहुल पांडेय को बनाया गया है. वहीं, उपाध्यक्ष का एक पद खाली रखा गया है. (नीचे भी पढ़े)
महामंत्री के पद पर देवदत साव उर्फ बापटू साव और हेमंत नारायण देव बनाये गये है. अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दीपक दंडपत कार्यालय मंत्री, सुबोध कुमार सिंह सह कार्यालय मंत्री बनाये गये है. सचिव पद पर कृष्णा शर्मा, गौरचंद्र पातर, राजाराम महतो, चंदना मुर्मू, कृष़्णा पाल को नियुक्त किया गया है. सचिव का एक पद भी रिक्त रखा गया है. जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से सहमति लेकर इस नयी कमेटी की घोषणा की है.







