जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डाॅ एमएस सिंह मानस ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही सभी ने उनके नेतृत्व एवं कार्यशाली का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली. यूनियन द्वारा आयोजित इस शोक सभा में सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे. अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.







