जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित ऑर्किड रेजीडेंसी परिसर में शुक्रवार को आर्टेक्स क्रिएशन ड्रॉइंग क्लासेस (शिवम शिल्प कला केंद्र के अधीन) द्वारा आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन किया गया. कैंप का संचालन मधु सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है. चार दिवसीय कैंप में बच्चों को कला से संबंधित प्रशिक्षण, योग, शिल्प कला, गीता श्लोक पाठ, बेस्ट फॉर्म वेस्ट, स्वास्थ्य से संबंधित कार्यशाला, बच्चों के जीवन में खान पान का महत्व, डाइट न्यूट्रिशन, खेलकूद आदि का आयोजन किया गया. संबंधित सभी कार्यशाला जुगल बंदी थीम पर आधारित थे जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक और बच्चों की जुगलबंदी की थीम पर किया गया. (नीचे भी पढ़े)

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय जिन्होंने बच्चों और संस्था के सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया और शिवम शिल्प कला द्वारा आयोजित इस अनोखी समर कैंप की प्रशंसा की. उन्होंने संस्था के कौशल विकाश कार्यों को भी सराहनीय बताया. आयोजक मधु सिंह ने बताया कि रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण कैंप के दौरान बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा गया है. विशेष रूप से पोटका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन की प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी की अनुमति से 10 बच्चियां भी इस कैंप में भाग लेने का मौका मिला जो कैंप की विशेष उपलब्धि है. (नीचे भी पढ़े)
शिवम शिल्प कला केंद्र पूर्व से ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और बच्चों एवं महिलाओं के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें रचनात्मक मंच प्रदान करना है. पहले दिन आयोजित ज़ुम्बा सेशन में बच्चों के साथ पेरेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और उमंग का संचार हुआ. समर कैंप को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों पिंकी, ऐश्वर्या, निशा, आभा झा, माधुरी, स्वाति, हर्षा, ख्वाहिश और सोनू बिस्वाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, स्थानीय लोगों और बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया.







