जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत आदर्श नगर निवासी अंचल रस्तोगी के घर में दिनदहाड़े चोरों ने 0 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर चलते बने. गृहस्वामी अंचल रस्तोगी ने इसकी सूचना स्थानीय उलीडीह थाने को दी. पुलिसिया कार्यवाही से संतुष्ट नहीं होने पर अंचल ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलते ही विकास सिंह अंचल के घर पहुंचे. मौके में मौजूद अंचल ने बताया की सुबह अपनी पत्नी को लेकर डॉक्टर पास लगभग 11:00 बजे गए हुए थे. जब लौटकर वह आए तो देखा कि घर के बाहर लगा हुआ छोटा ताला खुला हुआ मिला. जब भीतर जाकर देखा तो अलमीरा की चाबी घर में रखे हुए बैग से गायब थे और आलमीरा खुला हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
जब उन्होंने आलमीरा को खोल कर देखा तो दंग रह गए. आलमीरा में रखे हुए लगभग दस लाख रुपए के गहने गायब थे.अंचल ने बताया कि वह इस मकान में चार दिन पहले ही किराए में आए हुए है. चोरी कैसे हुई उन्हें समझ में नहीं आ रहा है. मौके में पहुंचे विकास सिंह ने स्थानीय थाना प्रभारी को फोन कर मामले का उद्वेदन कर माल की बरामदगी करने की बात कही.







