जमशेदपुर : पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए टाटा स्टील द्वारा आयोजित इंटर जेडीसी कैरम टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में कुल 96 प्रतिभागियों ने दो श्रेणियों में भाग लिया। पुरुष वर्ग में 16 टीमों के 62 प्रतिभागियों तथा महिला वर्ग में 9 टीमों की 34 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. महिला वर्ग में विजेता सप्लाई चेन, उपविजेता एलडी 3, द्वितीय उपविजेता एचएसएम जबकि पुरुष वर्ग में विजेता ब्लास्ट फर्नेस, उपविजेता एचएसएम और द्वितीय उपविजेता स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग रहा. (नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता के मुकाबले तिलक राम, जसवंत साहू, अजय हेंब्रम और एके सिंह की देखरेख में सुचारूपूर्वक संपन्न हुए. टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) कैप्टन मनीष सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी तथा विजेता टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. अपने संबोधन में उन्होंने संगठन में टीमवर्क, अनुशासन और कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ावा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया. यह आयोजन कर्मचारियों के बीच स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने तथा मनोरंजक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.







