जमशेदपुर : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विगत करीब 4 वर्षों से लगातार मासिक पोषण किट योजना चलाई जा रही है. इसके तहत इस माह सोमवार, 18 मई को टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया जाएगा. सोमवार को रेड क्रॉस भवन में अपराह्न 3 बजे से पोषण किटों का वितरण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोषण किट योजना के तहत जरूरतमंद टीबी मरीजों के पोषण के लिए उन्हें पौष्टिक खाद्य का एक महीने का पैकेट प्रदान किया जाता है, जिसमें पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के साथ ही एक महीने के लिए विटामिन की खुराक भी दी जाती है. उन्होंने जिला टीबी नियंत्रण विभाग को इस सम्बन्ध में सूचित करते हुए जरूरतमंद चयनित टीबी मरीजों से किट प्राप्त करने का आग्रह किया है.








