
जमशेदपुर : टाटा स्टील के फील्ड मेंटेनेंस के कर्मचारियों के इंसेंटिव बोनस (आईबी) के मुद्दे पर मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता हुई। वार्ता में प्रबंधन ने डीडब्ल्यूआईबी (डिपार्टमेंटवाइज इंसेंटिव बोनस) के रूप में 140 प्लाइंट, लेबर यूटिलाइजेशन (एलयू) पर 5 प्वाइंट, टेक्नो फैक्टर में 20 प्वाइंट तथा ओवरऑल प्लांट परफॉर्मेंस (ओपीपी) के रूप में 22 प्वाइंट यानि कुल 187 प्वाइंट आईबी देने का प्रस्ताव दिया। यूनियन ने प्रबंधन के प्रस्ताव पर कई बुनियादी सवाल उठाते हुए इसमें संशोधन की मांग की। वार्ता के दौरान यूनियन की ओर से डीडब्ल्यूआईबी के रूप में 180 प्वाइंट की मांग की। जबकि एलयू में 10 प्वाइंट, टेक्नो फैक्टर में 20 व ओपीपी में 20 प्वाइंट का प्रस्ताव दिया। अंत में प्रोडक्टिविटी सर्विस डिपार्टमेंट (पीएसडी) विभाग को नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर अगली वार्ता में लाने के लिए कहा गया। आईबी पर वर्ष 2016 से प्रस्ताव लंबित है। वार्ता में प्रबंधन से प्रबोल घोष, ज्ञानप्रकाश मिश्रा, कल्याण प्रसाद, सोनम रंजन, अनुपम वार्ष्णेय, एन इमदाद और यूनियन से शाहनवाज आलम, कमलेश सिंह, शैलेंद्र कुमार व विक्रम आदि शामिल हुए।





