जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हाल में झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखडों, पंचायतों व नगर शाखाओं से आए हुए बूथ अध्यक्षों व नियुक्त किए गए बूथ स्तरीय मतदाता मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) देश में पहली बार नहीं हो रही है बल्कि पूर्व में 8 बार हुए है. परंतु इस बार के एसआईआर में उन मतदातओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को खतरा है जो अपने अधिकारों के लिए सजग है और वर्तमान के केद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विराधी है. इस एसआईआर के माध्यम से सर्वप्रथम उन्हें मतदाता सूची से हटाकर उन्हें मतदान व नागरिकता से वंचित किए जाने की योजना है, और फिर उन्हें मिल रही नागरिक और सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

इसका ताजा उदाहरण विगत बिहार चुनाव है, जिसमे लाखों नागरिक नागरिकता से वंचित कर आज नागरिक और सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दिए है. आज उनके उपर देश से पलायन की तलवार लटक रही है. बंगाल में भी मतदान से वंचित किए गए मतदाताओं के साथ भी वहीं होगा. इसलिए झारखंड में भी सभी को सजग रहने की आवश्यकता है. साथ ही पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं को एसआईआर को एक आंदोलन के रुप में लेकर और निष्ठापूर्वक शपथ लेकर अपने मतदान केंद्र के एक भी मतदाता का नाम नहीं कटने देने का आह्वान किया है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार पार्टी निर्णय लिया है कि बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता पार्टी के सबसे प्रमुख कड़ी के रुप मे जाने जाएंगे और उनसे खुद केंद्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी संपर्क करेगे, और उनसे सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बल्कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली जाएगी. . (नीचे भी पढ़े)

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता मे संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो, वरीय सदस्य मोहन कर्मकार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदयातुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, चाकुलिया नगर परिषद अध्यक्ष सोमबारी सोरेन, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बाघराई मार्डी, वीर सिंह सुरीन, सागेन पूर्ति, अंकित सिंह सूर्यवंशी, रतन महतो, विधासागर दास, प्रणव महतो, ललित मार्डी, चंद्रशेखर टुडू, माणिक मल्लिक, नासिर खान, प्रीतम हेंब्रम, खुददू उंराव, सुनील महतो, लालटू महतो, महावीर मुर्मू, चंद्रावती महतो, नान्तु सरकार, अभय पाण्डेय, धीरेन मारडी, पिंटू लाल, समेत विभिन्न प्रखंडों से आए हुए अध्यक्ष सचिव,पंचायतों के अध्यक्ष सचिव,नगर शाखाओं के नगर सचिव, जिले के संबंधित बूथों के अध्यक्ष और अधिकृत किए गए बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता समेत पार्टी के कई वरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, और धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया.








