चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में गुरूवार से 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. संकीर्तन सुनने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. मौके पर विधायक समीर मोहंती मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर राधा गोविंद की पूजा अर्चना की. विधायक ने पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा समाज को एकता, श्रद्धा और सद्भाव का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनता है और आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. मौके पर कमेटी के अरिंदम दे, संजय दास, बाप्पी मल्लिक, पतित पावन दास, पिटला दास, झंटू भोल समेत अन्य उपस्थित थे.







