जादूगोड़ा : डुमरिया प्रखंड की बड़ा आस्ता पंचायत के आस्ता (कोवाली) में दिनेश पातर के घर के सामने बनी जल मीनार दो साल से खराब खराब पड़ी है. इसकी सुधि लेनेवाला कोई नहीं है. इस बाबत जदयू के महासचिव वीर सिंह देवगम ने पार्टी के विधायक सरयू राय व जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव से मुलाकात कर खराब पड़ी जलमीनार को ठीक कराने को गुहार लगाई. जदयू महासचिव वीर सिंह देवगम ने कहा कि जल मीनार खराब होने से दो किलोमीटर दूर से ग्रामीण पानी लाने को विवश हैं.







