जमशेदपुर / जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान हल्दीपोखर आजाद बस्ती निवासी अझहर अंसारी (28) के रूप में हुई है. शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं परिजन ने पिकअप वैन चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है. प्राप्त जानकारी अनुसार बीते रविवार 7 जून को जादूगोड़ा के पास टेंपों में सवार चालक सहित पांच लोगों को पिकअप वैन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें टेपों चालक और अझहर गंभीर रूप से घायल हो गया था. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को टीएमएच रेफर किया गया, जहां शुक्रवार 13 जून की देर रात इलाज के दौरान अझहर की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं टेपों चालक का टीएमएच में इलाज चल रहा है. अझहर फेरी करने जादूगोड़ा जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ. मृतक की रविवार को शादी होने वाली थी. पूरी तैयारियां कर ली गयी थी, जिसके बाद यह हादसा हो गया. अझहर तीन भाईयों में सबसे बड़ा था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.















