• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur ucil protest : यूसिल के तुरामडीह माइंस के विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, तुरामडीह विस्थापित समिति के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, कहा – समझौते पर अंजाम तक जारी रहेगा संघर्ष

June 22, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा के तुरामडीह क्षेत्र के विस्थापित परिवारों के सम्मान, अधिकार एवं न्यायपूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर तुरामडीह विस्थापित समिति के बैनर तले सोमवार को तुरामडीह माइंस गेट, सुंदरनगर में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर का समर्थन मिला, जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विस्थापित परिवारों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. धरना-प्रदर्शन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण मुख्य रूप से शामिल रहे. धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विस्थापित परिवारों की मांगों को पूरी तरह न्यायोचित बताते हुए आंदोलन को उसके सकारात्मक परिणाम तक पहुंचाने और मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि पूर्व में नांदूप गांव के विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों एवं कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता के बाद समझौता हुआ था, लेकिन आज तक उस समझौते को धरातल पर लागू करने की दिशा में कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं की गई. इसके अतिरिक्त, विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की ओर से सौंपे गए मांगपत्र पर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विस्थापितों की वर्षों पुरानी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि स्थानीय विधायक के प्रति कंपनी प्रबंधन विशेष रूप से मेहरबान नजर आता है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी स्थिति के पीछे क्या कारण हैं. उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों के अधिकारों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और उनके न्यायपूर्ण पुनर्वास के लिए संघर्ष जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि तुरामडीह माइंस की स्थापना के दौरान नांदुप मौजा के अनेक परिवारों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा. परियोजना के लिए उनके घर, कृषि भूमि, पारंपरिक पूजा स्थल एवं धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव विस्थापितों के अधिकार, सम्मान और न्यायपूर्ण पुनर्वास की पक्षधर रही है तथा आगे भी उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रहेगी. धरना-प्रदर्शन के दौरान यूसीआईएल तुरामडीह प्रबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचा. इस दौरान विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं कंपनी प्रबंधन के बीच विस्तृत चर्चा हुई. वार्ता में वर्षों से लंबित मांगों, रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. कंपनी प्रबंधन ने मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़े)

धरना-प्रदर्शन के दौरान तुरामडीह विस्थापित समिति की ओर से कंपनी प्रबंधन को एक विस्तृत मांगपत्र भी सौंपा गया, जिसमें विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान, रोजगार, पुनर्वास एवं अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग की गई. धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, अमित मिश्रा, उपेंद्र गिरी, आनंद कुमार, हन्नु जैन, सुमित शर्मा, नीतीश कुशवाहा, सुदीप्तो डे राणा, प्रदीप मुखर्जी, गणेश सरदार, शैलेश गुप्ता, अनमोल वर्मा, मनोज सरदार, तुरामडीह विस्थापित समिति के अध्यक्ष मोगधो दिग्गी, ग्राम प्रधान एम पी दिग्गी, सुराई गुईया, रामसाय सोरेन, पिंटू चकिया, मंगल केराई, पुच्चू दिग्गी, पाथर दिग्गी, तुषार पूर्ति, विशाल चाकी, प्रिया कुंकल, सावित्री चाकी, मैचो गुईया, गीता कुंटिया, समीर मार्डी, मूचीराम हेंब्रम, सिंगराई टियू, मोटाई दिग्गी, हुडिंग दिग्गी समेत बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल
खबर

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

October 25, 2026
Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

October 25, 2026
Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता
खबर

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

October 25, 2026
Next Post
tata steel wage revision mass resignation : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर माहौल गर्माया, एक साथ 30 से अधिक कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, एनएस ग्रेड में भारी आक्रोश

tata steel wage revision mass resignation : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर माहौल गर्माया, एक साथ 30 से अधिक कमेटी मेंबरों का इस्तीफा, एनएस ग्रेड में भारी आक्रोश

Singhbhum chamber celebrate world yoga dey : चैम्बर व मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप ने जुबिली पार्क में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सदस्यों व अन्य लोगों ने जेएन टाटा प्रतिमा के समक्ष किया योगाभ्यास

jamshedpur east mla purnima sahu : भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन

jamshedpur east mla purnima sahu : भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News