जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर चल रही वार्ता को लेकर माहौल और तल्ख हो गया है. टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के एनएस ग्रेड के कुल 30 से अधिक कमेटी मेंबरों ने सामूहिक तौर पर यूनियन के कमेटी मेंबर के पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. एनएस ग्रेड की बातों को नहीं रखने के कारण सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिाय गया है. एक तरह से कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना बागी तेवर अपना लिया है. इन लोगों ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि यूनियन मजदूर हित में कोई कदम नहीं उठा पायी है. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के हित में काम नहीं होने के कारण वे लोग सामूहिक इस्तीफा दे रहे है. (नीचे भी पढ़े)
इन लोगों ने मांग की है कि डीए प्रति पॉइंट 6 रूपये किया जाए, एमजीबी (मिनिमम गारंटीड बेनिफिट ) न्यूनतम 30% सुनिश्चित किया जाए, वार्षिक वेतन वृद्धि (एनुअल इन्क्रीमेंट ) बेसिक स्लैब के अनुसार 3% दी जाए. इन सारे मुद्दों पर फैसला नहीं होने के कारण विरोध स्वरुप वे लोग इस्तीफा दे रहे है. इस्तीफा देने वालों में एफएमइ के विवेक कुमार, हरिओम कुमार, निशांत कुमार जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बिजेंद्र कुमार साह, किशओर कुणाल, बालाजी भगत, नीरज पराशर, श्याम नंद कुमार, प्रदीप कुमार दुबे, विवेक कुमार सिंह, एसएमडी के मनोज कुमार, एमइडी के पन कुमा सिंह, एफएमइ के ब्रजेश पांडेय, अनूप कुमार ठाकुर, ज्ञान रंजन कुामर, श्याम सुंदर गोप, चंदन कुमार सिंह, रणवीर सिंह, रिंकू कुमार, बिवाकर कुमार राय, संतोष कुमार पांडेय, सौम्य रंजन दास, ट्ूब डिवीजन के शुभम मिश्रा, टीएससीआर के संजीर कुमार पांडेय, सिक्यूरियी के मुन्ना सिंह और हेमंत कुमार शामिल है.








