• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। लम्बे वक्त से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी, इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में उलझा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको आवश्यकता है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफी अच्छा भी महसूस करेंगे।

वृष राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएगी। अपने भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के साथ व्यतीत करना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। एक बार आप अपने हमकदम को हासिल कर लें, तो जिंदगी में किसी और की जरूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस करायेगा। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएं। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं।

मिथुन राशि
बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा बर्बाद न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता जरूर है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आयेगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जायेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जायेगा। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

कर्क राशि
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकता है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। जिसपर आप भरोसा करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हां, यह प्यार का ही खुमार है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको प्रसन्नता देगी। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता हैं।

सिंह राशि
अगर आप बहुत अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। हर रोज प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।

कन्या राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि भाग्य स्वयं बहुत आलसी होती है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आज का दिन उंमाद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।

तुला राशि
जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में जरूरी है और तभी सुख की असली मूल्य पता लगती है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपके जेहन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। शादिशुदा जिंदगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज्यादा-से-ज्यादा एक-दूसरे के करीब जाना चाहेंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

धनु राशि
बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मोहब्बत के लिए काफी वक्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गंवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा, स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हें लाएगी। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय ब्लॉगिंग करें या कोई रोचक किताब पढ़ें।

कुंभ राशि
माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को खत्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत अधिक दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।

मीन राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की सूची में बढ़ोतरी कर सकते हैं। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जीवन में सुधार ला सकते हैं। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026

June 23, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

June 22, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Next Post
Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता

Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला

Jamshedpur red cross first aid training : रेड क्रॉस की ओर से टीटीएस में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर आयोजित, चालक-हवालदार प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता

Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला

Jamshedpur red cross first aid training : रेड क्रॉस की ओर से टीटीएस में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर आयोजित, चालक-हवालदार प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन में एनएस ग्रेड को कम होगा लाभ, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू दे सकते है इस्तीफा !, कई कमेटी मेंबरो को दी गयी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News