जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की अचानक तबीयत बिगड़ने पर टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज अस्पताल के सीसीयू में चल रहा है. बताया जाता है कि बीती रात उनको अस्पताल लाया गया जिसके बाद उनको एडमिट कराया गया. उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की गयी है. ना ही विधायक कार्यालय से कोई जानकारी साझा की गयी है औऱ ना ही अस्पताल प्रबंधन ने कोई जानकारी दी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि ब्लड प्रेसर की दिक्कत के कारण उनको अस्पताल ले जाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए टीएमएच के सीसीयू में एडमिट कराया गया है. बताया जाता है कि विधायक पूर्णिमा साहू के ससुर औऱ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उनको देखने अस्पताल पहुंचे थे. विधायक के स्वास्थ्य की अधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.




