रांची / जमशेदपुर: झारखंड में सुबह से तीखी धूप खिली रही, जहां शाम होते ही मंगलवार को अचानक मौसम बदला. जमशेदपुर में एक घंटे में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं सबसे अधिक बारिश खूंटी में 32.5 मिमी रिकॉर्ड की गयी. मंगलवार को डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शेष जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. तत्पश्चात अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 27 जून तक लगातार बारिश का अनुमान है. इसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
24 जून को इन जिलों में येलो अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
जिलेवार अधिकतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
रांची — 34.7 डिग्री
जमशेदपुर — 38.0 डिग्री
डाल्टेनगंज — 41.2 डिग्री
बोकारो — 34.5 डिग्री
चाईबासा — 36.8 डिग्री
देवघर — 37.2 डिग्री
बहरागोड़ा — 37.4 डिग्री
कोडरमा — 37.7 डिग्री
गुमला — 35.8 डिग्री
हजारीबाग — 37.0 डिग्री
खूंटी — 34.0 डिग्री
लातेहार — 30.5 डिग्री
लोहरदगा — 35.8 डिग्री
पाकुर — 36.7 डिग्री
सरायकेला — 38.3 डिग्री
दुमका — 36.3 डिग्री
सिमडेगा — 32.5 डिग्री
जगन्नाथपुर — 35.6 डिग्री








