जमशेदपुर : खाड़ी देश कतर में हुए अग्रिकांड में जमशेदपुर के युवक की मौत हो गयी है. मृतक जमशेदपुर के धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी रजा अली का निवासी है. वह कतर की कंपनी कतर नेशनल फैसिलिटी सर्विसेज कंपनी में इंस्ट्रूमेंट टेक्निशियन के पद पर कार्य करता था. रजा अली की मौत की खबर जमशेदपुर जैसे ही आयी, वैसे ही कोहराम मच गया. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके परिवार में पत्नी, 7 साल की बेटी और 5 साल का एक बेटा है. परिवार गमजदा है. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे शहर में शोक का माहौल है. गौरतलब है कि सोमवार को कतर में रसलाफान इंडस्ट्रियल सिटी के बारज़ान गैस प्लांट में हुए जोरदार धमाके में 13 मजदूरों की मौत हो गई है जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं. वहीं 66 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है. इस घटना में मारने गये 13 लोगों में एक व्यक्ति पाकिस्तान का है जबकि 12 लोग भारतीय है. इसमें जमशेदपुर का युवक भी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दें कि देश के कई नौजवान खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे है. इसमें जमशेदपुर के युवा भी शामिल है.








