• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 25, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur olympic day : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 37 अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय समारोह में किया गया सम्मानित, खेल को किया सम्मान

jamshedpur olympic day : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 37 अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय समारोह में किया गया सम्मानित, खेल को किया सम्मान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाने वाले कुल 37 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान तथा अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही. उपायुक्त ने अपने संबोधन में अतिथियों ने खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल जिले और राज्य का गौरव हैं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों एवं सुविधाओं का लाभ उठाकर खिलाड़ी भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं अर्जित करेंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की द्वारा किया गया. इस अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी स्वर्ण एवं रजत पदक के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

सम्मानित खिलाड़ियों में शूटिंग, शतरंज, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं फुटबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी शामिल थे. समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. पूरा कार्यक्रम उत्साह, गौरव एवं खेल भावना से ओत-प्रोत रहा. खिलाड़ियों के सम्मान के माध्यम से खेल संस्कृति को सशक्त बनाने तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सार्थक संदेश दिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur sad news : कांग्रेस नेता रजनीश सिंह के पिता व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे काशीनाथ सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में कई दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur sad news : कांग्रेस नेता रजनीश सिंह के पिता व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे काशीनाथ सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में कई दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 25, 2026
Jamshedpur home guard jawan – एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, साथियों ने उपचार में किया आर्थिक सहयोग
खबर

Jamshedpur home guard jawan – एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, साथियों ने उपचार में किया आर्थिक सहयोग

June 24, 2026
jamshedpur vipra foundation- गणेश दायमा बने विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के महामंत्री, सामाजिक कार्यो को मिलेगा नयी गति
खबर

jamshedpur vipra foundation- गणेश दायमा बने विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के महामंत्री, सामाजिक कार्यो को मिलेगा नयी गति

June 24, 2026
Next Post
jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल ने बलिदान दिवस मनाया, दी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल ने बलिदान दिवस मनाया, दी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

jamshedpur puja : बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में हुआ भव्य मां पहाड़ी की पूजा, अमरप्रीत सिंह काले ने लिया मां का आशीर्वाद

jamshedpur puja : बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में हुआ भव्य मां पहाड़ी की पूजा, अमरप्रीत सिंह काले ने लिया मां का आशीर्वाद

Jamshedpur red cross health camp : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हाड़तोपा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दूषित जल से होनेवाली बीमारियों के प्रति किया गया आगाह

Jamshedpur red cross health camp : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से हाड़तोपा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दूषित जल से होनेवाली बीमारियों के प्रति किया गया आगाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 25th-June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 25 जून 2026

jamshedpur sad news : कांग्रेस नेता रजनीश सिंह के पिता व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे काशीनाथ सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में कई दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur home guard jawan – एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, साथियों ने उपचार में किया आर्थिक सहयोग

Tata steel wage agreeement signed : टाटा स्टील के कर्मचारियों का हो गया वेज रिवीजन समझौता, अब कर्मचारियों के वेतन में यह हुई बढ़ोत्तरी, देखिये – video

jamshedpur vipra foundation- गणेश दायमा बने विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के महामंत्री, सामाजिक कार्यो को मिलेगा नयी गति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sad news : कांग्रेस नेता रजनीश सिंह के पिता व पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे काशीनाथ सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में कई दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur home guard jawan – एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत, साथियों ने उपचार में किया आर्थिक सहयोग

Tata steel wage agreeement signed : टाटा स्टील के कर्मचारियों का हो गया वेज रिवीजन समझौता, अब कर्मचारियों के वेतन में यह हुई बढ़ोत्तरी, देखिये – video

jamshedpur vipra foundation- गणेश दायमा बने विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के महामंत्री, सामाजिक कार्यो को मिलेगा नयी गति

jamshedpur congress- जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur rural teenager injured : बोड़ाम के हलुदबनी में आम तोड़ते पेड़ से गिर कर किशोर जख्मी, गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती, साकची पीपुल्स एकेडमी का छात्र है जख्मी फुदान बास्के

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News