जमशेदपुर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्र की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर कदमा रानीकूदर स्थित न्यू बॉयज़ क्लब में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चितरंजन वर्मा, अरविंद महतो, राजकुमार सिंह लोधी, राजू सिंह, टी.डी. गांगुली, लोखनाथ त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह, रंजीत कुमार पंडित, सुनीश पांडेय, कमल कुमार, रोहित कुमार, सुरेंद्र राय, राजाराम, सुनील प्रसाद सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रवाद, त्याग, समर्पण एवं अखंड भारत के संकल्प को स्मरण किया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.







