
जमशेदपुर : कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह के पूज्य पिता और पुलिस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी काशीनाथ सिंह का टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में मंगलवार की रात निधन हो गया था. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कदमा रामनगर स्थित उनके पैतृक आवास से स्वर्गीय काशीनाथ सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए. अंतिम यात्रा कदमा रामनगर से होते हुए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय काशीनाथ सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. (नीचे देखे पूरी खबर)

अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमैन हिदायतुल्लाह खान, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, विजय यादव, चिन्ना राव, आशुतोष सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, हरि मुखी, रवि सिंह चंदेल, अरुण सिंह, राजकिशोर यादव, सतवीर सिंह सूमो, धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद, परितोष सिंह, राकेश साहू, सुरेंद्र शर्मा, आशीष मुखी, फिरोज खान, त्रिदेव सिंह, सोनू पासवान, अरुण त्रिपाठी, अतुल गुप्ता, अमरजीत नाथ मिश्रा, लड्डन खान, सत्येंद्र नाथ तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के अनेक प्रतिनिधि शामिल हुए.
c





