पोटका ; झारखंड में 30 जून से शुरू हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं.बुधवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए को एसाईआर की पूर्ण जानकारी देते हुए इस कार्य को पारदर्षिता के साथ संपन्न कराने हेतु बूथों में बीएलओ को सहयोग करने की अपील की . बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन, पारदर्शी अद्यतन बनाने के लिए सभी बूथों के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 30 जून से शुरू होगा और 29 जुलाई तक चलेगा. राज्य में मतदाताओं को पिछले गहन पुनरीक्षण की सूची से मैपिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रह जाए और ना ही कोई गलत व्यक्ति का नाम सूची में रहे . (नीचे भी पढ़े)

बीडीओ ने कहा कि एसआईआर अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बीएलओ की घर-घर दस्तक होगी. बीएलओ प्रत्येक घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण 30 जून से करेंगे तथा उसे भरवाकर वापस प्राप्त करेंगे. उन्होंने बताया कि ये सारे कार्य चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है इसके लिए सभी बूथों में बीएलओ 30 जून को बीएलए तैनात भोलेन्टियर एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्य को सम्पन्न कराने की रणनीति तैयार करेंगे .उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 29 जुलाई तक डोर टू डोर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. इसमें किसी को आपत्ति हो तो 5 अगस्त से 4 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है जिस पर सुनवाई होगी .उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर को होगा .इस अवसर पर विभिन्न दलों के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे .







