• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 12, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur arpan parivar blood donation : अर्पण परिवार के 11वें शिविर में रिकार्डतोड़ 1068 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की संस्था की सराहना, शिविर में पहुंचे शहर के अनेक नेता व पदाधिकारी  

Jamshedpur arpan parivar blood donation : अर्पण परिवार के 11वें शिविर में रिकार्डतोड़ 1068 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की संस्था की सराहना, शिविर में पहुंचे शहर के अनेक नेता व पदाधिकारी  
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार द्वारा आयोजित 11वें महा रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. सेवा और मानवता के इस महायज्ञ में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न परिवारों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 1068 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रथम बार रक्तदान करने वाले (फर्स्ट टाइम डोनर) भी शामिल हुए. महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. वहीं कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया, जिनमें पिता-पुत्र, पति-पत्नी सहित अन्य परिजनों ने भी रक्तदान किया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्तदाताओं एवं अतिथियों के बीच पौधों का वितरण किया गया. रक्तदान के साथ प्रकृति-संरक्षण का यह संदेश सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. (नीचे भी पढ़ें)

इनकी सेवा भावना से आह्लादित हूं : अर्जुन मुंडा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने अर्पण परिवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज में जनसेवा की मिसाल कायम कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं – रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान महादान है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े. उन्होंने अर्पण परिवार के इस सेवा अभियान की प्रशंसा की. मुख्य उद्घाटनकर्ता एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अर्पण परिवार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. संस्था का यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश दे रहा है तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है.

यह रक्तदान शिविर एक मिसाल है : मंगल कालिंदी

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है. अर्पण परिवार का यह आयोजन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और हर सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.(नीचे भी पढ़ें)

यह अतुलनीय है – डीबी सुन्दररमन

इस मौके पर टाटा स्टील लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कारपोरेट सेवाएं) डीबी सुंदररमन ने कहा कि उन्हें इस शिविर में आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई- यह अतुलनीय है और इसकी जितनी भी सराहना की जय वह कम है. (नीचे भी पढ़ें)

अर्पण का संकल्प है मानव सेवा  : अमरप्रीत सिंह काले

अर्पण परिवार के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पण परिवार का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग और समाज के विश्वास से ही संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जन हितकारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व ईचागढ़ विधायक अरविंद सिंह, पूर्व बाहरागोडा विधायक कुणाल षाड़ंगी, दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा, उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल, खबर मंत्र के सत्येंद्र कुमार, पूर्व सांसद सुमन महतो, कांग्रेस नेता अजय सिंह, कांग्रेस नेता रवींद्र झा, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, मीरा मुंडा, सीपीसी प्रधान भगवान सिंह, अमिताभ चटर्जी, कमल किशोर, भाजपा नेता नीरज सिंह, राजेश शुक्ल, भाजपा नेता महेंद्र यादव, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, योगेश मल्होत्रा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव सिंह, रवींद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल मोदी, उदय सिंहदेव, झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, लाल्टू महतो, सन्नी सिंह, पवन गुप्ता, अभय सिंह उज्जैन, विकास सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, उप महापौर राहुल सिंह कश्यप, उप महापौर अंकुर सिंह, पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह,  समाजसेवी संजय पल्सानिया, वाइपी सिंह, अचिंतम दासगुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरू सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती, कविता परमार, करण सिंह, परितोष सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, महासचिव जितेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, सतनाम सिंह गंभीर, गणेश सोलंकी, जेएमएम नेता पवन सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, दिनेश मंडल, कमलजीत कौर, इंटक नेता शैलेश पांडे, धर्मेंद्र सोनकर, बृजेश सिंह, शंकर रेड्डी, अशोक चौधरी, पोरेश मुखी, गणेश राव, अरुण सिंह सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे एवं पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि “रक्तदान महादान” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पण के अध्यक्ष जूगुन पांडे, पप्पू राव, महेश मिश्रा, विभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, सूरज बाग, घनश्याम भिरभरिया, सुमन कुमार, कौशिक प्रसाद, मनीष सिंह एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष
खबर

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

October 12, 2026
Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात
खबर

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

October 12, 2026
Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

October 12, 2026
Next Post
jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

jamshedpur bjp-भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर मंथन

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

Chandil one died in road accident : चांडिल में एनएच 33 पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद चलक गाड़ी लेकर हुआ फरार

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Jamshedpur police shame : जमशेदपुर पुलिस को शर्म आनी चाहिए, बिष्टुपुर डीडी बार के सामने पीसीआर वैन से उतारकर अपराधियों ने चापड़बाजी की, पुलिस के सामने युवक पर किया जानलेवा हमला, देखिए video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Jamshedpur police transfer : जमशेदपुर के एसएसपी ने तीन थानेदार को किया पदस्थापित, सीतारामडेरा, बिरसानगर औऱ श्यामसुंदरपुर के नए थाना प्रभारी ये बने

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

Adityapur puja pandal inauguration : आदित्यपुर एम टाइप के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Jamshedpur police transfer : जमशेदपुर के एसएसपी ने तीन थानेदार को किया पदस्थापित, सीतारामडेरा, बिरसानगर औऱ श्यामसुंदरपुर के नए थाना प्रभारी ये बने

Jamshedpur mgm hospital child theft : एमजीएम अस्पताल बच्चा चोरी की आशंका से मचा हड़कंप, अफरा तफरी मची

Adityapur puja pandal inauguration : आदित्यपुर एम टाइप के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

Jamshedpur durgapuja pandal inauguration : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन, ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी मनमोहक झलक

Jamshedpur durga puja visarjan  preparations : दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया घाटों का निरीक्षण, साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, गोताखोरों की तैनाती और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News