जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस किस कदर कमजोर हुई है औऱ अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, इसके जीता जगता उदाहरण शनिवार रात को बिष्टुपुर में देखने को मिला. जब यूको के दो गुटों के बीच डीडी बार के सामने मारपीट हुई और चापड़बाजी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया. (नीचे भी पढे)
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपराधियों ने युवकों को पीसीआर वैन से खींचकर पहले उतारा. जमकर मारा फिर उस पार चापड़ से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया. पुलिस मुंह देखते रह गयी. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यह बताता है कि पुलिस किस कदर कमजोर है.




