जमशेदपुर : हैदराबाद के प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल की ओर से मंदलवार को यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के नागरिकों में एडवांस्ड कार्डियक केयर, मिनिमली इन्वेसिव हार्ट सर्जरी एवं ईसीएमओ जैसी आधुनिक जीवन रक्षक प्रणालियों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अस्पताल के मार्केटिंग डिप्टी जनरल मैनेजर उदय भास्कर एवं मैनेजर सत्यजीत रॉय ने यशोदा हॉस्पिटल्स को हैदराबाद के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य संस्थानों में से एक बताया. उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता, मरीज-केंद्रित देखभाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रीटमेंट प्रोटोकोल की विरासत को मीडिया के सामने रेखांकित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से जाने-माने कार्डियोथोरैसिक और मिनिमल इन्वेसिव सर्जन डॉ विशाल खांते ने हृदय रोगों के आधुनिक इलाज पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने गंभीर और जटिल हृदय स्थितियों में समय पर इलाज, मिनिमली इन्वेसिव सर्जरी के फायदों और ईसीएमओ (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) सपोर्ट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम के समापन पर यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए विश्व स्तरीय हृदय देखभाल, अत्याधुनिक तकनीक और सहानुभूतिपूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.







