रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी की पोस्टिंग कर दी है. पियुष पांडेय को मंगलवार को डीडी बार हत्याकांड के बाद हटा दिया गया था. इसके बाद अब उनकी जगह 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी डॉ एहतेशाम बकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) बना दिया गया है. तत्काल प्रभाव से उनको पदस्थापित किया गया है. वे अभी सीआइडी एसपी के तौर पर काम कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

उनको यहां पोस्टिंग की गयी है. इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के नये एसपी के तौर पर मनोज स्वर्गियारी को पदस्थापित किया गया है. मनोज स्वर्गियारी जैप 3 के कमांडेंट के तौर पर काम कर रहे थे. उनको अब सरायकेला खरसावां जिले का एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर में बिष्टुपुर के डीडी बार के पास हुई हत्या और जानलेवा हमला के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लापरवाह मानते हुए जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय और उनकी पत्नी सरायकेला खरसावां जिले की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल हटा दिया था. इसके बाद ये दोनों नयी पोस्टिंग की गयी है.







