• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur icai – चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर आईसीएआई जमशेदपुर शाखा का दो दिवसीय आयोजन संपन्न, वॉकाथॉन से रक्तदान तक सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

Jamshedpur icai – चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर आईसीएआई जमशेदपुर शाखा का दो दिवसीय आयोजन संपन्न, वॉकाथॉन से रक्तदान तक सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर :द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा ने 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर 30 जून एवं 1 जुलाई 2026 को विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं संस्थागत गतिविधियों के साथ दो दिवसीय कार्यक्रमों का गरिमापूर्ण आयोजन किया. समुदाय से जुड़ें, प्रकृति का ध्यान रखें-समाज में योगदान दें की भावना पर आधारित कार्यक्रमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून की सुबह जुबली पार्क से आयोजित वॉकाथॉन से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई. वहीं आदित्यपुर (एस-टाइप) में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया. बुधवार एक जुलाई को सीए दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस (आरएमसीई) में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ. इसके बाद आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के नवीनीकृत कार्यालय परिसर का विधिवत उद्घाटन किया गया. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर सदस्यों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया. इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में उन वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने लंबे व्यावसायिक जीवन, उत्कृष्ट सेवाओं एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है. समारोह में उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम का समापन बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

शाखा के अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं. शाखा के सचिव सीए चेतन अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वरिष्ठजनों के सम्मान एवं समाज सेवा को समर्पित इन कार्यक्रमों में सदस्यों की अभूतपूर्व भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया. इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष सीए ऋषि अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा, सिकासा अध्यक्ष सीए मुकुंद केड़िया तथा तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास ने सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया. इस दो दिवसीय आयोजन ने यह संदेश दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल वित्तीय विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समान रूप से समर्पित जिम्मेदार नागरिक भी हैं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये
खबर

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

August 30, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

August 30, 2026
Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन  और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले
खबर

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

August 30, 2026
Next Post
Jamshedpur bjp golmuri : भाजपा गोलमुरी मंडल की मासिक बैठक में तैयारी, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने का आह्वान

Jamshedpur bjp golmuri : भाजपा गोलमुरी मंडल की मासिक बैठक में तैयारी, 3 जुलाई के बंद को सफल बनाने का आह्वान

Jamshedpur mp initiative : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, कई सारी ट्रेन और सुविधाओं की होगी शुरुआत

Jamshedpur mp initiative : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, कई सारी ट्रेन और सुविधाओं की होगी शुरुआत

Jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आगे आए सरयू राय, 2 जुलाई को मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 5 माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News