• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
बुधवार, नवम्बर 25, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान

जुलाई 2, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा है कि हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी को व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 जुलाई को आहूत जमशेदपुर बंद का उद्देश्य सरकार की विफलता दिखाना नहीं बल्कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है. आइंदा इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका बंदोबस्त प्रशासन करे, ये भी 3 जुलाई के बंद का मकसद है. सरकार इसे अपने खिलाफ कतई न माने. उन्होंने यह भी कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रहेंगी. अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर सर्वसमाज और सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि बंदी तो होगी ही. (नीचे भी पढ़ें)

सरकार को चाहिए कि वह इस बंदी में राह का रोड़ा न बने. उन्होंने कहा कि हमें व्यवसायी वर्ग से अपील करनी चाहिए कि वो 3 जुलाई को दुकान न खोलें. जितनी बड़ी कंपनियां हैं, उनके कर्ता-धर्ता से भी दुकान बंद रखने की अपील करनी चाहिए. हमें व्यवसायियों को यह संदेश देना चाहिए कि यह बंदी एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर है. जितनी चिंता हमें है, उतनी ही चिंता आपको भी होनी चाहिए. हम लोगों का प्रयास है कि बिना जोर लगाए शुक्रवार को जमशेदपुर स्वतः स्फूर्त बंद हो और शानदार बंद हो ताकि मैसेज साफ-साफ जाए. सरयू राय ने कहा कि सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने की अपील की जाए. जितने दुकानदार हैं, उन सभी को यह मैसेज भेजा जाए कि आप अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. जो घटना घटी है, वह निंदनीय और शर्मनाक है. इसके लिए किसी समाज या राजनीतिक दल को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए. होना तो यह चाहिए कि ऐसी घटना के विरोध में सभी दलों को, सर्व समाज को एक साथ खड़े होकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए. ऐसा न हो कि जिस समाज की घटना हो, वही समाज ज्यादा मुखर हो और बाकी समाज पीछे रह जाए. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसी किसी भी घटना के खिलाफ सर्व समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए. श्री राय ने कहा कि शहर में अड्डाबाजी, जुआबाजी, शराबखोरी, अन्य प्रकार की नशाखोरी की घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं, क्योंकि यह सब पुलिस के संरक्षण में चल रहा है. पुलिस को कैसे टाइट रखना है, ये हमें तय करना होगा. उन्होंने कहा कि थानों में शांति समितियां बनाई गई हैं. उनमें बहुत सारे अयोग्य लोगों को भर दिया गया है. उन अयोग्य लोगों को निकालना होगा क्योंकि उनका शांति से कोई लेना-देना है ही नहीं. शांति समिति में जिन्हें भी रखा जाए, उन्हें ठोक-ठठा कर रखा जाए. इसके पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने 3 जुलाई की बंदी को सफल बनाना है क्योंकि बीते साल-डेढ़ साल में जितने भी प्रशासनिक अधिकारी आए, किसी की मॉनिटरिंग नहीं की गई. उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए एक मजबूत आंदोलन की शुरुआत करनी पड़ेगी, ठीक वैसे ही, जैसे हम लोगों ने रेलवे की समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन किया था. झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि बीते 5-6 माह में शहर में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं हुई हैं. यह चिंतनीय है. यह पुलिस की विफलता को साफ-साफ दिखाती है. उन्होंने कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ कल के बंद को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी समाज हैं, उनमें से हर समाज के दो-तीन लोगों को लिया जाए और एक संयोजन समिति बनाई जाए. यह संयोजन समिति ऐसी किसी भी घटना को रोकने का काम करें. इसके पूर्व उषा यादव, अजय कुमार, संजय मिश्रा, रमेश कुमार, मुश्ताक अहमद, भास्कर मुखी, अंजलि सिंह आदि ने भी बैठक में अपने विचार रखे. बैठक में डीडी बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन सुबोध श्रीवास्तव ने किया.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur border area murder case : कपाली में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल24 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur suicide : शादी समारोह में परिवार गया था पटना, जमशेदपुर में फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान24 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur suicide : बिरसानगर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मार्च में हुई थी शादी, देखिए – video23 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारहत्या
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा
खबर

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

नवम्बर 24, 2026
Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video
खबर

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

नवम्बर 24, 2026
Next Post
Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

मेष राशिस्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो आज उसमें आपको विजय...

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग में छठे वार्षिक जेडीसी (जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल) का सफल आयोजन किया गया....

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उनका उचित हक-अधिकार दिलाने की मांग को लेकर टाटा...

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल एवं महासचिव अनिल मोदी ने चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं...

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सोमवार को देर शाम रांची के देवनिका अस्पताल...

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति और मैत्री संगठन के संयुक्त...

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समाज को शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News