जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोन नंबर 1 बी में एक विवाहिता ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर 1 बी में रहने वाली विवाहिता ज्योति गगराई (18) का शव उनके आवास से बरामद किया गया. घटना की भनक लगते ही परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों को सूचित किया गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. उसके पति ने बताया कि रविवार होने के कारण वह वीडियो बनाने गया था. करीब 12 बजे घर पर फोन कर अपनी पत्नी से खाना बनाने की बात भी पूछी. तब तक सब कुछ स्थिर था. ज्योति ने यह कदम क्यो उठाया इसकी जानकारी उसे नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी साल मार्च में उन दोनों ने मंदिर में प्रेस विवाह किया था. वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.















