• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 1, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान

Jamshedpur mla saryu roy supports band : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया बंद का समर्थन, लोगों को स्वत: स्फूर्त बंद करने का किया आह्वान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा है कि हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी को व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 जुलाई को आहूत जमशेदपुर बंद का उद्देश्य सरकार की विफलता दिखाना नहीं बल्कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है. आइंदा इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका बंदोबस्त प्रशासन करे, ये भी 3 जुलाई के बंद का मकसद है. सरकार इसे अपने खिलाफ कतई न माने. उन्होंने यह भी कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रहेंगी. अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर सर्वसमाज और सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि बंदी तो होगी ही. (नीचे भी पढ़ें)

सरकार को चाहिए कि वह इस बंदी में राह का रोड़ा न बने. उन्होंने कहा कि हमें व्यवसायी वर्ग से अपील करनी चाहिए कि वो 3 जुलाई को दुकान न खोलें. जितनी बड़ी कंपनियां हैं, उनके कर्ता-धर्ता से भी दुकान बंद रखने की अपील करनी चाहिए. हमें व्यवसायियों को यह संदेश देना चाहिए कि यह बंदी एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दे पर है. जितनी चिंता हमें है, उतनी ही चिंता आपको भी होनी चाहिए. हम लोगों का प्रयास है कि बिना जोर लगाए शुक्रवार को जमशेदपुर स्वतः स्फूर्त बंद हो और शानदार बंद हो ताकि मैसेज साफ-साफ जाए. सरयू राय ने कहा कि सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने की अपील की जाए. जितने दुकानदार हैं, उन सभी को यह मैसेज भेजा जाए कि आप अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. जो घटना घटी है, वह निंदनीय और शर्मनाक है. इसके लिए किसी समाज या राजनीतिक दल को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए. होना तो यह चाहिए कि ऐसी घटना के विरोध में सभी दलों को, सर्व समाज को एक साथ खड़े होकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए. ऐसा न हो कि जिस समाज की घटना हो, वही समाज ज्यादा मुखर हो और बाकी समाज पीछे रह जाए. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसी किसी भी घटना के खिलाफ सर्व समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए. श्री राय ने कहा कि शहर में अड्डाबाजी, जुआबाजी, शराबखोरी, अन्य प्रकार की नशाखोरी की घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं, क्योंकि यह सब पुलिस के संरक्षण में चल रहा है. पुलिस को कैसे टाइट रखना है, ये हमें तय करना होगा. उन्होंने कहा कि थानों में शांति समितियां बनाई गई हैं. उनमें बहुत सारे अयोग्य लोगों को भर दिया गया है. उन अयोग्य लोगों को निकालना होगा क्योंकि उनका शांति से कोई लेना-देना है ही नहीं. शांति समिति में जिन्हें भी रखा जाए, उन्हें ठोक-ठठा कर रखा जाए. इसके पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने 3 जुलाई की बंदी को सफल बनाना है क्योंकि बीते साल-डेढ़ साल में जितने भी प्रशासनिक अधिकारी आए, किसी की मॉनिटरिंग नहीं की गई. उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए एक मजबूत आंदोलन की शुरुआत करनी पड़ेगी, ठीक वैसे ही, जैसे हम लोगों ने रेलवे की समस्याओं को दूर करने के लिए आंदोलन किया था. झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि बीते 5-6 माह में शहर में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं हुई हैं. यह चिंतनीय है. यह पुलिस की विफलता को साफ-साफ दिखाती है. उन्होंने कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ कल के बंद को सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी समाज हैं, उनमें से हर समाज के दो-तीन लोगों को लिया जाए और एक संयोजन समिति बनाई जाए. यह संयोजन समिति ऐसी किसी भी घटना को रोकने का काम करें. इसके पूर्व उषा यादव, अजय कुमार, संजय मिश्रा, रमेश कुमार, मुश्ताक अहमद, भास्कर मुखी, अंजलि सिंह आदि ने भी बैठक में अपने विचार रखे. बैठक में डीडी बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन सुबोध श्रीवास्तव ने किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur crime : मानगो में युवक पर जानलेवा हमला, गोली भी चलने की सूचना, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime : मानगो में युवक पर जानलेवा हमला, गोली भी चलने की सूचना, देखिए – video

September 1, 2026
Jamshedpur border area crime – जमशेदपुर से सटे कपाली में युवक पर चाकू से हमला, टीएमएच में भर्ती
खबर

Jamshedpur border area crime – जमशेदपुर से सटे कपाली में युवक पर चाकू से हमला, टीएमएच में भर्ती

August 31, 2026
Jamshedpur crime – टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime – टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, देखिए – video

August 31, 2026
Next Post
Isi supported terror group nabbed in delhi ncr : दिल्ली एनसीआर में आतंकी साजिश रचते आइएसआइ समर्थित चार आरोपी गिरफ्तार, ‘पुलिस प्रतिष्ठानों’ व ‘धार्मिक स्थलों’ की कर रहे थे रेकी, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर कर रहे थे काम

Jharkhand cm hemant soren sir : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पात्र मतदाताओं से ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर सत्यापन कराने की अपील की, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेश

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Jamshedpur ucil : यूसीआईएल सीएमडी से मिला तूरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल, 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News