जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए कातिलाना हमला के मामले में मुख्य अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को जेल भेज दिया गया है. बोदरा ने पुलिस को चकमा देकर जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर किया. पुलिस ने दो लाख का ईनाम घोषित किया था, लगातार छापामारी करने का दावा कर रही थी, लेकिन आसानी से विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा आया और फिर सरेंडर कर दिया और उसको जेल भेज दिया गया. अब पुलिस उसको रिमांड पर लेगी, जिसके लिए कोर्ट में अर्जी लगायी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि उसने सरेंडर बागबेड़ा के एक अधिवक्ता के सहयोग से किया. उसने अपना हुलिया बदल लिया था. क्लीन सेव (बिना मूंछ या दाढ़ी के) कर सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर वह कोर्ट में एक नेता के तौर पर इंट्री की. पुलिस ने उसकी इंट्री के वक्त तलाशी भी ली, लेकिन पुलिस उसको नहीं पहचान पायी. बताया जाता है कि बागबेड़ा का रहने वाला एक शराब कारोबारी की मदद से उसने सरेंडर कर दिया. इसके बाद उसने राहत की सांस ली. बताया जाता है कि उक्त शराब कारोबारी के साथ विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा का काफी पुराना रिश्ता रहा है.







