जमशेदपुर : कोल्हान पुलिस उप महानिरीक्षक ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, नगर एवं ग्रामीण एसपी एवं एसआइटी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विगत 27 जून को डीडी बार के समीप हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से हमला मामले की जांच में प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने कांड के उद्भेदन, साक्ष्य संकलन तथा फरार शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.







