जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो अलग-अलग मामलों में मानगो और बिरसानगर के रहने वाले 23 और 19 साल के दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दोनों अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे. पहला घटना मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी का है. जहां मृतक की पहचान पीयूष कुमार 23 वर्षीय के रूप में हुई है. शुक्रवार शाम परिजनों को सूचना मिली, जहां परिजनों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक घर का इकलौता चिराग था. वह गुजरात के किसी कंपनी में कार्यरत था. पिछले एक महीने से जमशेदपुर में अपने माता-पिता और बहन के साथ रह रहा था. जमशेदपुर में ही नौकरी की तलाश में था. नौकरी नहीं मिलने के कारण वह काफी तनाव में था. यहीं कारण था कि उसने जान देकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डेन गेट नंबर 2 के रहने वाले एक युवक की है. उसने बीती रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसकी सूचना परिजनों को शनिवार सुबह मिली. जहां परिजनों ने इसकी सूचना बिरसानगर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रोहित गोप (19) भी घर का इकलौता चिराग था. वह एनटीटीएफ गोलमुरी में पढ़ाई कर रहा था. उसकी नौकरी लगने वाली थी. पर उसने आत्महत्या क्यों किया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.







