चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 12 जुलाई को आयोजित होगा. शिविर को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा प्रचार प्रसार किया गया और शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है. रक्तदान महादान है. लोग रक्तदान कर पुण्य के भागिदार बनें.




