जादूगोड़ा : बहरागोड़ा के भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जादूगोड़ा में जन मुद्दों का लेकर आज शनिवार को ग्रामीणों के संग बैठक की. इधर बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व अधूरे सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी. इधर जादूगोड़ा में उनकी राजनीतिक एंट्री से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा. वे बीते एक महीने से पुराना राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर अधूरी पड़ी सड़क पर प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर बरसे एवं कहा कि सड़क 200 फीट बननी थी, शिलान्यास भी हुआ व सरकार का लाखों खर्च के बाद संवेदक काम छोड़ कर भाग खड़े हुए. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि सड़क पर गिट्टी बिछा देने से सड़क खतरनाक हो गई है. उस पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है. सड़क पर गिट्टी व बालू बिखरा पड़ा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है. उन्होंने मुसाबनी बीडीओ, आदिति गुप्ता से रेलवे की जमीन का मामला सुलझाकर सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग की, अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. अब देखना है कि मुसाबनी बीडीओ आदिति गुप्ता अधूरी पड़ी सड़क का काम कैसे पूरा कराती हैं या भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के रोड जाम आंदोलन का इंतजार करती है, यह देखने वाली बात होगी.







