जमशेदपुर : वॉयस ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में शनिवार शाम 4:00 बजे से बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में प्रतिभा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनका मनोबल बढ़ाना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं. उनके साथ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह रवीन्द्र जी व भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा जी शामिल हुए. अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का मंच संचालन अभिमन्यु सिंह चौहान, विकास सिंह, सुमित श्रीवास्तव, सनी संघी, शशांक शेखर, मोंटी अग्रवाल, भीम दास, चंदन चौबे, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, उमेश, कंचन, नवजात सोहाल, राहुल कुमार, दीपाल बिश्वास एवं अमित सिंह ने किया. अंत में सुमित श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
वॉयस ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. संस्था भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी.







