जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से शनिवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में जाने माने समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रॉन स्व चिमनलाल भालोटिया एवं उनकी धर्मपत्नी स्व द्रौपदी देवी की स्मृति में 817वें नेत्र शिविर का शुभारंभ हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

स्व भालोटिया के पुत्र एवं पौत्र अरुण भालोटिया, विनीत भालोटिया, प्रतीक भालोटिया ने वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पेशेंट वार्ड का फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 68 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की. जांच किये गये मरीजों में से 46 मोतियाबिन्द से प्रभावित पाये गए. इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

जांच सत्र में उपस्थित नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों को भोलोटिया परिवार की ओर से भोजन के पैकेट प्रदान किये गये. नेत्र शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकर्ता आशुतोष पारीक, विशाल कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, राधेश्याम कुमार, सामाजिक सेवा में इंटर्न देव सिन्हा, साबिहा मेहर, मानवी सेठ ने नेत्र रोगियों को अपनी सेवा प्रदान की.







