• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

tata steel foundation intiaitive : टाटा स्टील फाउंडेशन ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया नियंत्रण अभियान को और सशक्त बनाया, कई स्थानों पर चलाया मलेरिया रोकथाम का अभियान

tata steel foundation intiaitive : टाटा स्टील फाउंडेशन ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया नियंत्रण अभियान को और सशक्त बनाया, कई स्थानों पर चलाया मलेरिया रोकथाम का अभियान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन अपने मानसी कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका, डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी, गोलमुरी-सह-जुगसलाई तथा बहरागोड़ा प्रखंडों में मलेरिया के प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. यह समन्वित प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत मानसी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठकों तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेकर मलेरिया जांच शिविरों की योजना बनाने में सहयोग कर रहे हैं. वहीं, जिला स्तर पर फाउंडेशन, सिविल सर्जन (सीएस) और जिला वेक्टर जनित रोग (वीबीडी) पदाधिकारी के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए योजना निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ कर रहा है. मानसी की टीम घर-घर और मोहल्ला स्तर पर व्यापक जनजागरूकता एवं सामुदायिक संपर्क अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग मलेरिया जांच शिविरों में भाग लें. टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि जांच सेवाएं प्रत्येक मोहल्ले तक पहुंचें, विशेष रूप से दूर दराज और दुर्गम गांवों में, जहां लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सामुदायिक जागरूकता और संपर्क अभियान की आवश्यकता होती है. अब तक टाटा स्टील फाउंडेशन ने 64 मलेरिया जांच शिविरों में 72 सहियाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया है. (नीचे भी पढ़ें)

इन शिविरों में 4,665 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिनमें 239 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए. सभी संक्रमित व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया है. सभी परिवारों, विशेषकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को मलेरिया जांच शिविरों तक लाने के लिए लगातार परामर्श और व्यक्तिगत संवाद किए जा रहे हैं. इसके साथ ही, ग्रामीण स्तर पर बैठकें आयोजित कर समुदाय के लोगों, विशेष रूप से परिवार के पुरुष सदस्यों को मलेरिया जांच शिविरों में सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इन प्रयासों से समुदाय का सहयोग उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जिससे शिविरों के सफल और सुचारु संचालन में सहायता मिली है. शिविरों के दौरान मानसी की टीम मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट (आरडीके) की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखती है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर किटों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करती है, ताकि मलेरिया जांच अभियान बिना किसी बाधा के जारी रह सके. (नीचे भी पढ़ें)

मलेरिया की रोकथाम के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की ट्राइबल आइडेंटिटी टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण किया है. इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन की पब्लिक हेल्थ टीम 500 और मच्छरदानियां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है. क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार भविष्य में भी अतिरिक्त मच्छरदानियों की व्यवस्था की जाएगी. प्रतिक्रिया तंत्र को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 8 जुलाई को बहरागोड़ा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग ने मानसी ब्लॉक टीम तथा अन्य प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मलेरिया विषय पर आधे दिन का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया. मानसी की टीम प्रखंड स्तर पर संचालित मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों में हरसंभव सहयोग प्रदान करना लगातार जारी रखे हुए है. स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के विभिन्न हितधारकों के साथ अपनी निरंतर साझेदारी के माध्यम से टाटा स्टील फाउंडेशन समय पर मलेरिया की पहचान, उपचार, रोकथाम तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मलेरिया के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और संवेदनशील समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव
कारपोरेट व यूनियन

August 26, 2026
Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा
कारपोरेट व यूनियन

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

August 26, 2026
Next Post
jamshedpur bjp meeting : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तीकरण और एसआइआर अभियान पर विशेष जोर

jamshedpur bjp meeting : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तीकरण और एसआइआर अभियान पर विशेष जोर

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले – 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले - 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त

Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News