जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के लालटांड हुरलुंग निवासी राजू महतो शनिवार को सिटी एसपी कार्यालय पहुंचे है. उन्होंने सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपकर परिवार को सुरक्षा देने और निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि 16 जून को उनकी पत्नी गुंजा महतो के साथ राहुल लोहार एवं अन्य व्यक्ति ने मिलकर मारपीट की है और अभद्र व्यवहार भी किया है. वहीं उनकी पत्नी का सोने का चेन और टाप्स लेकर आरोपी चले गये है. बिरसानगर थाना में एफआइआर करवाने के बावजू कोई सुनवाई नहीं हो रही है. आरोपी खुलेआम घुम रहे है. वहीं उनके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आरोपी उन्हें बार बार धमकी दे रहा है केस वापस ले नहीं तो वह उनके बच्चे को उठा है. फिलहाल उन्होंने सिटी एसपी से ज्ञापन सौंपते हुए परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सजा देने की मांग की है.




