जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का अचानक बुधवार को निधन हो गया. बताया जाता है कि वो एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनको टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है. चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से जमशेदपुर के भाजपा परिवार को गहरा सदमा लगा है. पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. चंद्रशेखर मिश्रा बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष रह चुके है जबकि वे भालूबासा शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे. स्वर्गीय मिश्रा अपनी सांस के आखिरी क्षण तक भाजपा से जुड़े रहे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने एक दिन पहले ही महानगर भाजपा की बैठक में पूरे उत्साह से भाग लिया था. निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के कई बड़े नेता औऱ कार्यकर्त्ता की भारी भीड़ टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचा.












