चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत इन दिनों हाथियों का बसेरा बन हुआ है. हाथियों का दल विगत एक सप्ताह से पंचायत के माचाडीहा और जामुआ के बीच स्थित जंगल में 15-20 हाथियों का दल शरण लिए हुए है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हाथियों के दल के रहने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और शाम ढलने के पश्चात घर से बाहर निकलने से कतरा रहें हैं. वहीं हाथियों का झुंड शाम ढलते ही भोजन की तलाश में गांव की और रूख कर रहा है और खेत में लगे फसल और बांस के बगान को खाकर और तोड़कर काफी नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों ने कहा कि हाथी बांस के पोंग को बड़े ही चाव से खाते हैं जिसकारण क्षेत्र के बास के किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों ने कहा कि वन विभाग की क्युआरटी टीम भी हाथियों के दल को गांव से दूर भगाने में असमर्थ हो रहा है. कहा कि विभाग जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक हाथियों को ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.















