जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नया कोर्ट के पास से एक लड़का के अपहरण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपहरणकर्ता में सोनारी ग्वाला बस्ती आदर्शनगर निवासी कृष्णा यादव उर्फ दबंग और गोलमुरी सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती शामिल है. मोनी मोहंती के खिलाफ पहले से कई सारे आपराधिक मुकदमा लंबित है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा की देखरेख में इस कांड का उदभेदन किया गया. इस टीम में सब इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार और युवराज कुमार शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
सीतारामडेरा छायानगर निवासी सुशील डे का अपहरण थार गाड़ी से कर लिया गया था. इसकी जानकारी पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी की और अपहृत व्यक्ति सुशील डे घटना के दिन ही बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. इस घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है.







